निगम कर्मियों ने मतदान के बाद स्वच्छता की संभाली कमान
सोमवार को मतदान के बाद मंगलवार को निगम कर्मियों ने शहर की स्वच्छता की कमान संभाल ली.
दरभंगा. सोमवार को मतदान के बाद मंगलवार को निगम कर्मियों ने शहर की स्वच्छता की कमान संभाल ली. निगम के सफाई कर्मी, वार्ड से लेकर बाजारों की सड़कों की सफाई में जुटे दिखे. सड़क पर बिखरे कचरा व डंपिंग प्वाइंट पर जमा कूड़ा का उठाव किया. शहरवासियों को मतदान पूर्व व बाद स्वच्छ माहौल देने के लिये निगम सफाई कर्मी वार्ड से लेकर सड़क तक बेहतर सफाई में पसीना बहाते दिखे. मालूम हो कि मतदान पूर्व से ही निगम चुनावी मोड में था. अधिकांश अधिकारी व कर्मी के चुनाव ड्यूटी पर चले जाने के बाद शेष कर्मियों ने नगर आयुक्त कुमार गौरव व नगर प्रबंधक रवि अमरनाथ के दिये टास्क को बखूबी निभाया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए