Darbhanga News: हत्या कर जला दिया गया था किशोरी का शव
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
रामपुर उदय गांव में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत के बाद शव जला देने का मामला हत्या का निकला है
विज्ञापन
बेनीपुर. बहेड़ा थाना क्षेत्र के रामपुर उदय गांव में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत के बाद शव जला देने का मामला हत्या का निकला है. जानकारी के अनुसार उदय निवासी रंजीत पासवान की 15 वर्षीया पुत्री पुष्पा कुमारी की संदिग्ध मौत के बाद आनन-फानन में शव को जला दिया गया. इसकी सूचना किसी ने बहेड़ा पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पूरे मामले की जांच की तो मामला हत्या का निकला. इसे लेकर चौकीदार महेंद्र पासवान के आवेदन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है.
मां, पिता समेत कई को किया गया नामजद
आवेदन में मृतका के पिता रंजीत पासवान, माता रिंकू देवी सहित रंजन पासवान, कुंदन पासवान, विजय पासवान, चंदन पासवान को नामजद किया गया है. पुलिस ने पिता रंजीत पासवान, कुंदन पासवान व चंदन पासवान को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में पूछने पर एसडीपीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है. हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही है. वहीं मृतका के पिता ने कहा कि मां-बेटी में अनबन होने के कारण पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लीआपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन