जेसीबी से खोदे गये गड्ढे में गिरने से 10 साल के बच्चे की मौत

बहेड़ी थाना क्षेत्र के शिवराम गांव में जेसीबी से खोदे गये गड्ढे में गिरने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गयी.
दरभंगा. बहेड़ी थाना क्षेत्र के शिवराम गांव में जेसीबी से खोदे गये गड्ढे में गिरने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गयी. मृतक की पहचान प्रदीप कुमार यादव के 10 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार में रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार घर के निकट ही बच्चा खेल रहा था. इसी क्रम में गहरे गड्ढे में गिर गया. स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को किसी तरह बाहर निकाला गया. इलाज के लिए बहेड़ी पीएचसी ले जाया गया. चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच लाया गया. विभागीय कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




