पिता का अंतिम दर्शन भी न कर सका कोटा में फंसा छात्र
भंगा : पिता के सपने को साकार करने के लिए अपने गांव से मीलों दूर कोटा में तैयारी कर रहा सत्यनारायण साह लॉकडाउन की वजह से अपने पिता के अंतिम दर्शन भी नहीं कर सका. वह दरभंगा जिले के बिरौल प्रखंड की पोखराम दसवीं पंचायत स्थित नवडेगा गांव का निवासी है. लॉकडाउन की वजह से […]
भंगा : पिता के सपने को साकार करने के लिए अपने गांव से मीलों दूर कोटा में तैयारी कर रहा सत्यनारायण साह लॉकडाउन की वजह से अपने पिता के अंतिम दर्शन भी नहीं कर सका. वह दरभंगा जिले के बिरौल प्रखंड की पोखराम दसवीं पंचायत स्थित नवडेगा गांव का निवासी है. लॉकडाउन की वजह से पिता की मौत की सूचना के बावजूद वह गांव नहीं पहुंच सका.
आपके शहर में
वह कम से कम अपने पिता के श्राद्धकर्म में शरीक होकर अपने पुत्र ऋण से मुक्त होना चाह रहा है, लेकिन लॉकडाउन की वजह से उसका आना संभव नहीं हो पा रहा है. इसके लिए सत्यनारायण ने फेसबुक के माध्यम से राज्य सरकार से गुहार लगायी है. सोशल मीडिया के माध्यम से उसने सरकार से पिता के श्राद्धकर्म में आने के लिए व्यवस्था करने का अनुरोध किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए