Darbhanga News: एफसीआइ गोदाम के निकट कार की ठाेकर से इ-रिक्शा चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में वीआइपी रोड पर एफसीआइ गोदाम के निकट कार की ठोकर से इ-रिक्शा चालक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में वीआइपी रोड पर एफसीआइ गोदाम के निकट कार की ठोकर से इ-रिक्शा चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कटहलवाड़ी मोहल्ला के बढ़ई टोला निवासी शंकर कुमार शर्मा के रूप में हुई है. घटना बुधवार की देर रात की है. बताया जाता है कि इ-रिक्श व कार में टक्कर हो गयी. इसमें इ-रिक्शा चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटनास्थल पर गुरुवार की शाम तक कार व इ-रिक्शा पड़ी थी. शंकर अविवाहित था. इ-रिक्शा चलाकर भरण-पोषण करता था. थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कार के चालक व मालिक की पहचान की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन