शहर में गहराया पेयजल संकट, पानी के लिए मचा हाहाकार

Updated at : 29 Apr 2024 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
शहर में गहराया पेयजल संकट, पानी के लिए मचा हाहाकार

तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर रखा है. इस बीच शहर में पेयजल की समस्या गहरा गयी है.

विज्ञापन

दरभंगा. तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर रखा है. इस बीच शहर में पेयजल की समस्या गहरा गयी है. हीट वेव के साथ भूमिगत जलस्तर नीचे खिसकने लगा है. इससे लोगों के निजी चापाकल से पानी आना बंद हो गया है. लोग जलसंकट से जूझने लगे हैं. जलापूर्ति व्यवस्था बेदम होने लगी है. वार्डों में लगे चापाकलों में से एक सौ से अधिक इंडिया मार्का-दो चापाकल खराब पड़े हैं. वार्डों में पर्याप्त संख्या में सबमर्सिबल होने के बाद भी स्थिति इतनी विकट हो गयी है कि लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है. इस समस्या से आधा शहर जूझ रहा है. इसे देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा है. निगम के एक व पीएचइडी के सात सहित कुल आठ टैंकरों के माध्यम से मांग के अनुसार पानी उपलब्ध कराया जा रहा है. बता दें कि पानी की किल्लत व खराब चापाकलों के बाबत शिकायत के लिये नगर निगम प्रशासन ने कंट्रोल रूम चालू कर रखा है. 24 घंटे लोग (6202777740) अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इधर सार्वजनिक स्थलों पर पिछले वर्ष की तरह इस बार भी नगर आयुक्त कुमार गौरव के आदेश पर प्याउ की व्यवस्था का दावा किया जा रहा है. शहर के आधा भाग में पानी की किल्लत हो गयी है. लोगों को जलसंकट से जूझना पड़ रहा है. इसमें वार्ड पांच, सात, 10 11, 12, 15, 16, 21, 26, 30, 31, 33, 34, 35, 37 38, 40, 42, 44, 46, 47 व वार्ड 48 शामिल है. इसमें वार्ड 30, 31, 37, 42 व 47 में पहले से पानी का वितरण हो रहा है. निगम के दो टैंकरों में से एक दो हजार क्षमता वाला टैंकर खराब पड़ा है. दूसरी टैंकर के अलावा पीएचइडी से उपलब्ध कराये गये सात टैंकर से जरूरत के अनुसार पानी का वितरण किया जा रहा है. सभी टैंकर दो हजार लीटर क्षमता के हैं. साल-2019 में जलसंकट गहराने के बाद से अबतक निगम ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से वार्ड वार पांच-पांच सबमर्सिबल लगाये हैं. इसमें टैंकर लगाकर पाइप के सहारे लोगों को पानी पहुंचाया जा रहा है, इसके बावजूद पानी की किल्लत से वार्डवासी जूझ रहे हैं. वहीं शहर के विभिन्न भागों में लगे 1350 इंडिया मार्का दो चापाकलों में से 100 से अधिक चापाकल खराब पड़े हैं. वार्डवार 13 से 15 चापाकल लगे हैं. नया चापाकल लगाने व इसकी मरम्मति का जिम्मा पीएचइडी का है. नगर प्रबंधक रवि अमरनाथ ने बताया कि जलसंकट गहरा गया है. लोगों को समस्या होने लगी है. इस समस्या दूर करने के लिये 24 घंटे कंट्रोल रुम को ऑन रखा गया है. सूचना मिलते ही संबंधित वार्ड में टैंकर से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है. खराब चापाकलों की शिकायत मिलने पर मरम्मति के लिये पीएचइडी को सूचित कर दिया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन