DMCH में न्यूरो सर्जरी और अत्याधुनिक ICU शुरू, पहले दिन बाइक दुर्घटना में घायल मरीज का सफल ऑपरेशन

Updated:
विज्ञापन

ओटी का उद्धाटन करते प्रमंडलीय अयुक्त हिमांशु कुमार राय व डीएम कौशल कुमार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा के DMCH में न्यूरो सर्जरी विभाग और अत्याधुनिक ICU का शुभारंभ हुआ है. इससे सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल हेड इंजरी के मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ उपचार मिल सकेगा. पहले दिन ही एक घायल मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया.

विज्ञापन

दरभंगा: डीएमसीएच के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में सोमवार को अत्याधुनिक ICU एवं न्यूरो सर्जरी विभाग के ऑपरेशन थिएटर का शुभारंभ किया गया. प्रमंडलीय आयुक्त सह रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष हिमांशु कुमार राय और डीएम सह रोगी कल्याण समिति के उपाध्यक्ष कौशल कुमार ने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के पांचवें तल पर फीता काटकर दोनों सुविधाओं का विधिवत शुभारंभ किया.

विज्ञापन

न्यूरो सर्जरी और अत्याधुनिक ICU की सुविधा शुरू होने से सड़क दुर्घटनाओं सहित अन्य घटनाओं में गंभीर रूप से घायल हेड इंजुरी के मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उपचार और सर्जरी की सुविधा मिल सकेगी. इससे गंभीर मरीजों को इलाज के लिए जिले से बाहर रेफर करने की जरूरत कम होगी.

पहले दिन ही बाइक दुर्घटना में घायल मरीज की सर्जरी

शुभारंभ के दिन ही बाइक दुर्घटना में घायल घनश्यामपुर के नवटोल निवासी लक्ष्मण शर्मा का न्यूरो सर्जरी विभाग में सफल ऑपरेशन किया गया. न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ भूवन जी झा के नेतृत्व में डॉ वहाज और डॉ संजय कुमार की टीम ने सर्जरी की.

निश्चेतना विभागाध्यक्ष डॉ हरि दामोदर सिंह, डॉ मनोज कुमार और डॉ रविन्द्र कुमार झा ने चिकित्सा सहयोग दिया. सफल ऑपरेशन के बाद मरीज को विशेष निगरानी के लिए ICU में शिफ्ट कर दिया गया.

मरीजों को अनावश्यक रेफर नहीं करने का निर्देश

मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने कहा कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर नहीं करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का अधिकतम उपयोग कर यथासंभव मरीजों का इलाज डीएमसीएच में ही किया जाए. उन्होंने मरीजों को समय पर दवा उपलब्ध कराने, चिकित्सकों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार उपस्थिति सुनिश्चित करने और ओपीडी का नियमित संचालन करने का निर्देश दिया.

अटेंडेंट और अस्पताल की सुविधाओं पर भी जोर

प्रमंडलीय आयुक्त ने मरीजों के अटेंडेंट की सुविधाओं का ध्यान रखने, बेडशीट और तकिया कवर प्रतिदिन बदलने, पर्याप्त स्वच्छ पेयजल और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने को कहा.

उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, पर्याप्त सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था और बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या के समाधान का भी निर्देश दिया. साथ ही बीएमएसआईसीएल के माध्यम से दवाओं की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा.

कैथलैब शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में

डीएमसीएच अधीक्षक डॉ जगदीश चन्द्र ने बताया कि कार्डियोलॉजी विभाग के कैथलैब को शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. जल्द ही इसे भी शुरू कर दिया जाएगा. इससे हृदय रोग के गंभीर मरीजों को भी डीएमसीएच में आवश्यक चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी.

कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, डीएमसी प्राचार्य डॉ उमेश चन्द्र झा, सिविल सर्जन डॉ अरूण कुमार सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, वरीय एवं कनीय चिकित्सक, परिचारिकाएं और स्वास्थ्य प्रबंधक मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

संस्कृत शिक्षा को आधुनिक बनाने की तैयारी, 50 विद्यालयों को मॉडल प्लस टू स्कूल बनाने की योजना

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन