सन ऑफ ब्राह्मण संगठन की बैठक में 14 एजेंडों पर चर्चा, हर पंचायत में बैठक आयोजित करने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन

बैठक में भाग लेते सदस्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सन ऑफ ब्राह्मण संगठन ने धेंरूख गांव में राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष झा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की. इस बैठक में संगठन को मजबूत करने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने जैसे कुल 14 एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई. आगामी रणनीति के तहत, संगठन अब हर पंचायत में बैठकें आयोजित करेगा ताकि जमीनी स्तर पर इसकी पहुंच बढ़ाई जा सके.

विज्ञापन

दरभंगा: नगर परिषद क्षेत्र के धेरुख गांव में रविवार देर शाम सन ऑफ ब्राह्मण संगठन की बैठक हुई. राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष झा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों सहित कुल 14 एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गयी. इस दौरान समाज की एकजुटता, संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति को लेकर विमर्श किया गया.

विज्ञापन

हर पंचायत में आयोजित होगी बैठक

राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष झा ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए आगामी दिनों में प्रत्येक पंचायत में बैठक आयोजित की जाएगी. इसके माध्यम से संगठन की गतिविधियों को पंचायत स्तर तक पहुंचाने और सदस्यों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा.

समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प

बैठक में सदस्यों ने समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया. संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हुए आगामी दिनों की गतिविधियों और रणनीति को लेकर भी चर्चा की गयी.

मौके पर केशव झा, राजा झा, नंद झा, हरिमोहन झा, ताराकांत झा, किशोर मिश्र, मोनू पाठक, बलराम झा, राहुल झा, ममता देवी, जगन्नाथ झा, राघव ठाकुर, बमबम झा, सरोज झा, मुरारी झा, सुंदर झा, राजीव चौधरी सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

संस्कृत शिक्षा को आधुनिक बनाने की तैयारी, 50 विद्यालयों को मॉडल प्लस टू स्कूल बनाने की योजना

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन