Darbhanga News : राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला जज ने विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ जिला जज सह डीएलएसए अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने बैठक की.

विज्ञापन

दरभंगा. 14 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ जिला जज सह डीएलएसए अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने बैठक की. उन्होंने अधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत के संदर्भ में किए गए कार्यों का फीडबैक लिया. कहा कि लोक अदालत के लिए सभी अधिकारी इस सप्ताह अपना पूरा समय दें. पक्षकारों से संपर्क कर उन्हें समझौते के लिए प्रोत्साहित करें व अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन कराने का लक्ष्य रखें. न्यायालय में लंबित मामलों के साथ-साथ मुकदमा पूर्व मामलों का भी निबटारा कराएं. डीएलएसए सचिव रंजन देव ने कहा कि लोक अदालत के लिए चयनित न्यायालय में लंबित मामलों एवं मुकदमा पूर्व मामलों की अलग अलग सूची उपलब्ध कराएं. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पिछले लोक अदालत से बेहतर परिणाम देने का प्रयास करें. बैठक में खनन, श्रम, मापतौल, विद्युत, शहरी व ग्रामीण व दूरसंचार विभाग के अधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन