बिरौल में नकली पान मसाला कारोबार पर बड़ा एक्शन, दिल्ली की टीम ने मारा छापा

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Darbhanga News: बिरौल के सुपौल बाजार में दिल्ली से आई विशेष जांच टीम ने नकली तुलसी पति और पान मसाला के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये का माल बरामद किया है. दो कारोबारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन

दरभंगा के बिरौल से शंकर सहनी की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Darbhanga News: बिरौल अनुमंडल के सुपौल बाजार में शनिवार को दिल्ली से आई विशेष जांच टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कई पान मसाला दुकानों पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान लाखों रुपये मूल्य का नकली तुलसी पति (पान मसाला उत्पाद) बरामद किया गया. मामले में संलिप्तता के आरोप में दो बड़े कारोबारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

सूचना के आधार पर हुई संयुक्त छापेमारी

सूत्रों के अनुसार दिल्ली की जांच टीम को सुपौल बाजार में नकली पान मसाला और तुलसी पति की बिक्री की सूचना मिली थी. इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से बाजार के प्रमुख इलाकों में स्थित कई दुकानों पर एक साथ छापेमारी की गई.

कई दुकानों से बरामद हुए संदिग्ध पैकेट

छापेमारी के दौरान जांच टीम ने कई दुकानों से बड़ी मात्रा में संदिग्ध तुलसी पति और पान मसाला के पैकेट बरामद किए. बरामद उत्पादों की गुणवत्ता और असलियत की जांच की जा रही है. पुलिस ने जब्त सामग्री को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

दो कारोबारी हिरासत में, जांच जारी

कार्रवाई के दौरान दो बड़े कारोबारियों को हिरासत में लिया गया. बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा आवश्यक कानूनी और कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

स्थानीय लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि बाजार में नकली पान मसाला और तुलसी पति की बिक्री पर रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान समय-समय पर चलाए जाने चाहिए. समाजसेवियों ने भी प्रशासन से मांग की कि असली उत्पाद के नाम पर नकली सामान बेचने वाले कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए.

यह भी पढ़ें:औषधीय मशरूम की खेती से हर महीने 40 हजार तक कमाई, पूसा विश्वविद्यालय देगा मुफ्त प्रशिक्षण

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन