“मेरी भतीजी को जहर देकर मार डाला…” जाले BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

हंगामा करते लोग, इनसेट में मृतका की तस्वीर (फोटो- प्रभात खबर)

Darbhanga BDO Wife Death: जाले बीडीओ की पत्नी की मुजफ्फरपुर में संदिग्ध मौत. मायके वालों ने पति पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने एफएसएल टीम बुलाकर जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Darbhanga BDO Wife Death: मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में दरभंगा के जाले प्रखंड में पदस्थापित बीडीओ की पत्नी 29 वर्षीय अमृता कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका के मायके पक्ष ने पति पर दूसरी महिला से संबंध होने और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और एफएसएल जांच रिपोर्ट के बाद ही होगा. पुलिस ने कहा कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. 

पुलिस ने शुरू की जांच, FSL टीम को बुलाया

घटना की जानकारी मिलते ही मिठनपुरा थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची. पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए. मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है.

2023 में हुई थी शादी, दो साल से प्रताड़ना का आरोप

मृतका के परिजनों का आरोप है कि अमृता की शादी वर्ष 2023 में मनोज कुमार से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद से ही उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. उनका दावा है कि पिछले दो वर्षों से बेटी घरेलू हिंसा का शिकार थी. परिजनों का आरोप है कि बीडीओ का किसी दूसरी महिला से संबंध था. जब अमृता इसका विरोध करती थी, तो उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी. बुआ ने आरोप लगाया कि इसी वजह से साजिश के तहत उसे जहर देकर मार दिया गया. इस मामले में बीडीओ मनोज कुमार का पक्ष समाचार लिखे जाने तक नहीं मिल सका है. 

यह भी पढ़ें: पिस्तौल के बल पर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, लोडेड हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

क्या हुआ?

  • 2022 में शादी
  • शुक्रवार रात तबीयत बिगड़ी/घटना
  • अस्पताल ले जाया गया
  • डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
  • पुलिस पहुंची
  • FSL बुलाई गई
  • पोस्टमार्टम होगा

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घटना की सूचना मिलते ही मायके वाले बेला कन्हौली मोड़ स्थित आवास पहुंचे और अमृता को तुरंत सदर अस्पताल लेकर गए. परिजनों को उम्मीद थी कि उसकी जान बच जाएगी, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया.

आवेदन मिलने के बाद दर्ज होगी एफआईआर

मिठनपुरा थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. फिलहाल मृतका के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन का इंतजार किया जा रहा है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा.

यह भी पढ़ें: प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो रेलवे ट्रैक पर पहुंची प्रेमिका, फिल्मी अंदाज में पुलिस ने बचाया

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन