दरभंगा ने मधुबनी को 176 रनों से हराया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Apr 2024 11:16 PM
बिहार क्रिकेट संघ के सीनियर अंतर जिला (हेमन ट्रॉफी) मैच में दरभंगा ने त्रिपुरारी के शतक की बदौलत मधुबनी की टीम को 176 रनों से पराजित कर दिया.
दरभंगा. बिहार क्रिकेट संघ के सीनियर अंतर जिला (हेमन ट्रॉफी) मैच में दरभंगा ने त्रिपुरारी के शतक की बदौलत मधुबनी की टीम को 176 रनों से पराजित कर दिया. बुधवार को सोनपुर के रेलवे ग्राउंड में खेले गए ग्रूप ई के दूसरे लीग मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 45 ओवरों के मैच में दरभंगा सात विकेट के नुकसान पर 266 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रहा. दरभंगा के ओपनर बल्लेबाज त्रिपुरारी केशव ने 127 गेंदों में 16 चौकों की मदद से शानदार 105 रन बनाए. अलतमिश ने भी अर्धशतक जड़ते हुए 70 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली. ऑलराउंडर सुभाष चंद्र ने 21 गेंदों में 44 व भास्वान भारद्वाज ने 13 गेंदों में 21 रनों की तेज पारी खेली. आदित्य ने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन पहुंचाया. अरविंद ने दो व अरुण ने एक विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधुबनी की टीम 30.5 ओवर में 90 रनों पर ही सिमट गयी. मधुबनी के बल्लेबाज आयुष आनंद ने सर्वाधिक 22 एवं आदित्य राज ने 19 रन बनाए. अन्य बल्लेबाज दहाई अंकों में भी नहीं जा सके. जहांगीर आलम व कप्तान मयंक को तीन-तीन सफलता हाथ लगी. सुभाष चंद्र, मनीष, त्रिपुरारी व अनुराग को एक-एक विकेट मिला. मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दरभंगा के शतकवीर त्रिपुरारी केशव को दिया गया. जिला क्रिकेट संघ के सचिव पवन कुमार सिंह ने बताया कि दरभंगा का अगला मैच 29 अप्रैल को समस्तीपुर से होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










