दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में उद्यमिता महोत्सव
दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में शुक्रवार को मिथिला उद्यमिता महोत्सव कार्यक्रम हुआ.
सदर. दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में शुक्रवार को मिथिला उद्यमिता महोत्सव कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में नवाचार और सहयोग की भावना को प्रदर्शित करते हुए उद्योग जगत से जुड़े रोडबेज के सीइओ दिलखुश कुमार, स्किल दर्पण के दयानंद कुमार आदि शामिल थे. महोत्सव का मुख्य आकर्षण कलाई की संस्थापक सृष्टि कुमारी परियोजना प्रबंधक, डीआइसी की सुरुचि कुमारी आदि महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप पर विस्तार से चर्चा की गयी. बताया गया कि वे सफल उद्यमी कैसे बनें, महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी नजर आयी. महोत्सव में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई. डीसीइ के ई- स्टार्टअप संकाय प्रभारी प्रो. अंकित कुमार ने भी विचार रखा.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए