Darbhanga News: दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Darbhanga News:कुहासे के बीच दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी.
Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी. कुहासे के बीच दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी. वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह उसरी निवासी रंजीत यादव के 23 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार यादव घर से खेत देखने के लिए जा रहा था. वहीं विपरीत दिशा कुशेश्वरस्थान बाजार की ओर से उसरी के ही नन्द किशोर ठाकुर के 25 वर्षीय पुत्र निकेश कुमार ठाकुर बाइक से आ रहा था. कमला बलान नदी पर बने पुल पर दोनों बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने मुकेश की स्थिति नाजुक देख उसे कुशेश्वरस्थान सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया.
छह माह पूर्व हुई थी मुकेश की शादी
डीएमसीएच ले जाने के क्रम में बेर चौक जाते-जाते ही मुकेश ने दम तोड़ दिया. वहीं दूसरा युवक निकेश ठाकुर का इलाज अन्यत्र चलने की बात बतायी जा रही है. दोनों की बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. बताया जाता है कि मृतक मुकेश तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था. मृतक की मां श्यामा देवी व पत्नी राधा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. मुकेश की शादी महज छह माह पूर्व ही हुई थी. थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा जा रहा है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए