घर का ताला तोड़कर चोर ले गये लाखों रुपये के जेवरात व नकद

Updated:
विज्ञापन

छपकी पड़री रोड नंबर 10 में एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात सहित नकद चोरी कर ली.

विज्ञापन

सदर. छपकी पड़री रोड नंबर 10 में एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात सहित नकद चोरी कर ली. गृहस्वामी संतोष कुमार झा परिवार के साथ बच्चों का मुंडन संस्कार कराने हरिद्वार गये थे. मकान के सभी कमरों में ताला लगाकर गये थे. पड़ोसी मो. अनसारुल के पुत्र मो. गुड्डू को रखवाली का जिम्मा दिया था. मामले में पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में संतोष झा ने कहा है कि गुड्डू को घर में रात में सोने के लिये मेन गेट व बरामदे की चाबी दी थी. 14 जून को सपरिवार हरिद्वार के लिये निकल गये. छह दिन बाद लौटने पर मुख्य गेट, बरामदा सहित सभी कमरे का ताला टूटा मिला. कमरे के भीतर आलमीरा, बख्शा, दराज भी टूटे-फूटे थे. सामान की खोजबीन की गयी तो सोने के टॉप्स चार जोड़ी, बाली तीन जोड़ी, दो मंगलसूत्र, चांदी का पायल पांच जोड़ी समेत नकद 24 हजार रुपये गायब थे. आवेदन में कहा है कि उन्होंने जब गुड्डू से पूछताछ की, तो उसने घटना के दिन अपने पिता के वहां सोने की बात कही. पिता से पूछने पर उन्होंने पुत्र मो. लाडले के सोने की बात कही. मकान मालिक का कहना है कि तीनों बाप-बेटा पूछने पर अनाप-शनाप बोलकर बड़गला रहा है. उन्होंने विश्वास जताया है कि तीनों ने अपराधियों से मिलीभगत कर घटना को अंजाम दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन