चाकू के बल पर किया किशोरी से गैंगरेप

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दो युवकों ने चाकू के बल पर गैंगरेप किया.

विज्ञापन

कमतौल. थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दो युवकों ने चाकू के बल पर गैंगरेप किया. आरोपित के परिजनों से इसकी शिकायत करने पर पीड़िता ते परिजनों से मारपीट की गयी. इस मामले में परिजनों ने एक दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना 24 मई की दाेपहर 12 बजे की बतायी गयी है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार बताया कि किशोरी के आवेदन पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. प्रशिक्षु अनि अभिलाषा कुमारी अनुसंधान कर रही हैं. बताया है कि घटना के दिन दोपहर में नाबालिग लड़की अपनी सहेली के साथ घर जा रही थी. सुनसान सड़क पर दो युवकों ने छुरा दिखाकर उसे जबरन रोक लिया. दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. रोती हुई लड़की अपने घर लौटी और मां को आपबीती सुनायी. इसकी शिकायत आरोपितों के परिजनों से करने गये, तो वहां एक दर्जन लोगों ने मिलकर मारपीट कर जख्मी कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन