मेन ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे बुजुर्ग के पॉकेट से उचक्के ने उड़ाया पर्स

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डीएमसीएच के मेन ओपीडी में बुधवार को जाले थाना क्षेत्र के पुपरी चंदौली गांव निवासी जुगेश्वर मंडल की जेब से उचक्कों ने पर्स उड़ा लिया.

विज्ञापन

दरभंगा. डीएमसीएच के मेन ओपीडी में बुधवार को जाले थाना क्षेत्र के पुपरी चंदौली गांव निवासी जुगेश्वर मंडल की जेब से उचक्कों ने पर्स उड़ा लिया. पीड़ित के मुताबिक पर्स में चार हजार रुपये थे. बुजुर्ग के नाती रवि कुमार के अनुसार सूचना देने पर बेंता थाना की पुलिस तुरंत पहुंची और जांच की. अस्पताल कर्मियों का व्यवहार सकारात्मक नहीं था. बताया गया कि रूम नंबर 17 का कैमरा खराब है. इस कारण पुलिस कुछ नहीं कर सकी. पर्स नहीं मिलने के कारण बिना इलाज कराये मरीज एवं परिजन परिजन निराश होकर वापस लौट गये. घटना सुबह करीब 11 बजे की है. 75 वर्षीय बुजुर्ग जुगेश्वर मंडल के नाती रवि कुमार ने बताया कि घटना के वक्त भीड़ नहीं थी. नाना की कुर्सी के बगल में चोर बैठकर आसानी से घटना को अंजाम दिया. कहा कि स्किन विभाग का कैमरा खराब बताया गया. वहीं कोई गार्ड भी मौजूद नहीं था. रवि ने बताया कि घटना के बाद उसके नाना निराश होकर घर लौट गये.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन