Darbhanga News: कुल्हाड़ी से काट भाभी की हत्या करनेवाले देवर को भेजा जेल
Darbhanga News:आधारपुर गांव में शनिवार को कुल्हाड़ी से की गयी हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपित खुशीकांत झा को न्यायिक हिरासत में रविवार को भेज दिया.
Darbhanga News: बहेड़ी. स्थानीय पुलिस ने समधपुरा पंचायत के आधारपुर गांव में शनिवार को कुल्हाड़ी से की गयी हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपित खुशीकांत झा को न्यायिक हिरासत में रविवार को भेज दिया. मामले को लेकर मृतक सरिता देवी के पुत्र राहुल कुमार झा के आवेदन पर कांड दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. बता दें कि शनिवार को खुशीकांत झा ने विवाद के दौरान भाभी सरिता देवी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला था. वहीं भाई हेमकांत झा काे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था, जिनमा इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है. इधर मृतका का दाह-संस्कार गांव में कर दिया गया है. मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र राहुल कुमार झा ने दी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए