भूमि विवाद में कुदाल से भाई को काट डाला

Updated:
विज्ञापन

कहुआ गांव में दो सहोदर भाइयों के बीच भूमि विवाद को लेकर दो दिन पूर्व कुदाल से प्रहार कर भाई की हत्या मामले को लेकर घटनास्थल पर पुलिस दो दिनों से कैंप कर रही है.

विज्ञापन

बिरौल. कहुआ गांव में दो सहोदर भाइयों के बीच भूमि विवाद को लेकर दो दिन पूर्व कुदाल से प्रहार कर भाई की हत्या मामले को लेकर घटनास्थल पर पुलिस दो दिनों से कैंप कर रही है. मालूम हो कि कहुआ जगदीशपुर गांव में दो दिन पूर्व स्व. दामोदर महतो के पुत्र गणेश महतो व सीताराम महतो के बीच घरारी के भूमि पर भुसकार हटाने को लेकर विवाद हो गया था. इस दौरान सीताराम महतो ने कुदाल चला दिया. कुदाल गणेश महतो के सिर पर जा लगा. बीच-बचाव करने पहुंची गणेश की पत्नी को भी मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया. आनन-फानन में दोनो��� को सीएचसी में भर्ती किया गया, जहां हालत नाजुक देख दोनों को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. डीएमसीएच में शनिवार की सुबह इलाज के दौरान गणेश की मौत हो गई. मौत की खबर फैलते ही आरोपित सीताराम महतो, शिवकांत महतो सहित अन्य भाई घर छोड़ फरार हो गये. मृतक को दो पुत्र व चार पुत्री है. दोनों पुत्र परदेस में मजदूरी कर रहे हैं. इधर गणेश की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन