बीपीएससी से बहाल राज्य से बाहर के 46 शिक्षकों की जायेगी नौकरी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Sep 2024 11:09 PM

विज्ञापन

विभिन्न प्रखंडों में बीपीएससी से बहाल राज्य के बाहर के 46 विद्यालय अध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है. डीइओ समर बहादुर सिंह ने इन शिक्षकों से गलत आरक्षण का लाभ लेने के आरोप में स्पष्टीकरण पूछा है.

विज्ञापन

अशोक गुप्ता, दरभंगा

जिले के विभिन्न प्रखंडों में बीपीएससी से बहाल राज्य के बाहर के 46 विद्यालय अध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है. डीइओ समर बहादुर सिंह ने इन शिक्षकों से गलत आरक्षण का लाभ लेने के आरोप में स्पष्टीकरण पूछा है. कहा है कि बीपीएससी से प्रथम एवं द्वितीय चरण में बहाल इन शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच में अनियमितता पाई गई है. ये सभी शिक्षक राज्य के बाहर होने के बावजूद सीटीइटी (प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र) में 60 प्रतिशत से कम अंक होने के बावजूद नियुक्ति पाने में कामयाब रहे हैं. जबकि विज्ञापन के अनुसार राज्य के अंदर के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण के लाभ के लिए अंक में छूट दी गयी थी.

यह छूट राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए नहीं थी. बावजूद इन लोगों ने आवेदन किया तथा नियुक्त कर लिए गए. डीइओ ने सभी संबंधित शिक्षकों से एक सप्ताह के अंदर अनिवार्य रूप से साक्ष्य सहित कार्यालय को स्पष्टीकरण समर्पित करने को कहा है कि क्यों नहीं आपके अभ्यर्थित्व को निरस्त करते हुए नियुक्ति समाप्त करने की कार्रवाई की जाय. निर्धारित समय सीमा के अंदर स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने की स्थिति में यह माना जाएगा कि बचाव में उन्हें कुछ नहीं कहना है. इस आशय का संयुक्त आदेश डीइओ समर बहादुर सिंह एवं स्थापना डीपीओ संदीप रंजन ने जारी किया है.

इन विद्यालय अध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब

प्रावि बुढ़िया सुकरासी के देवकीनंदन, मवि सुघराइन के कुसुमलता यादव, प्रावि विशुनिया के प्रतिभा कांत, प्रावि पोहद्दी सनगाही टोला कि शिवानी देवी, प्रावि बरियौल उर्दू के केएम राधिका यादव, नव प्राथमिक विद्यालय कहरिया के तपस कुमार मंडल, मध्य विद्यालय विष्णुपुर घाट के चंद्र प्रकाश, प्राथमिक विद्यालय सिसौनी के कमलेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर की लेखिका, प्राथमिक विद्यालय गोढ़िया घाट की ज्योति, मध्य विद्यालय बकमंडल की केएम शिवानी, प्राथमिक विद्यालय गंगदह की पूजा, प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय रामनगर की अंजली कुशवाहा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्हौली की पारुल रानी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मकरमपुर की ममता देवी, मध्य विद्यालय बलिया बेनीपुर की नूर सना, उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजवाड़ा की कुमारी अर्चना शामिल हैं. प्राथमिक विद्यालय राजेबाबू टोल की निधि तिवारी, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय जगदीशपुर की वंदना सिंह, मध्य विद्यालय छोटाइपट्टी की राजनंदनी, प्राथमिक विद्यालय जमाल की मंगेश लता, विद्यालय बालाघाट की गरिमा प्रजापति, मध्य विद्यालय मोहनपुर की केएम मानसी, नव प्राथमिक विद्यालय ढ़ाब कुसुमपट्टी की अर्चना देवी, प्राथमिक विद्यालय छतौना की सीमा यादव, उच्च माध्यमिक विद्यालय डीलाही के नरेंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय सुरहाचट्टी की आरती देवी, मध्य विद्यालय चंदन पट्टी कन्या की सजरा खातून, उच्च माध्यमिक विद्यालय अधलोआम की अर्चना कुमारी, उच्च माध्यमिक विद्यालय नभरपट्टी की रेखा देवी, मध्य विद्यालय कमलदह की सायरा बानो से भी स्पष्टीकरण किया गया है. मध्य विद्यालय चनुआटोल की सुशीला, प्राथमिक विद्यालय रामनगर के अभिषेक सिंह, उच्च माध्यमिक विद्यालय भरतपुर की अर्चना गुप्ता, मध्य विद्यालय चकला की प्रिया भदोरिया, मध्य विद्यालय पोहद्दी की प्रतिभा, मध्य विद्यालय कानपुर की कांति देवी, मध्य विद्यालय कनोखर की अर्चना कुशवाहा, राजकीय बुनियादी विद्यालय मोरो की हुमैरा खानम, उच्च माध्यमिक विद्यालय बसैला की कंचन कुशवाहा, मध्य विद्यालय लोहानी की सृष्टि गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय पोहद्दी संगाही टोला की शिवानी देवी, प्राथमिक विद्यालय लरौछघाट की सुमित्रा चौहान, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय किरतपुर की केएम समीक्षा से स्पष्टीकरण किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन