ePaper

Darbhanga News: उजुआ चौर में पलटी नाव, सात महिलाएं डूबी, किशोरी लापता

Updated at : 29 Sep 2024 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: उजुआ चौर में पलटी नाव, सात महिलाएं डूबी, किशोरी लापता

Darbhanga News:उजुआ गांव के चौर में रविवार को एक नाव पलट गयी. बताया जाता है कि इस नाव में छह महिला एवं एक किशोरी सवार थी. इसमें से छह महिलाएं तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रही, वहीं किशोरी लापता है.

विज्ञापन

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी. उजुआ गांव के चौर में रविवार को एक नाव पलट गयी. बताया जाता है कि इस नाव में छह महिला एवं एक किशोरी सवार थी. इसमें से छह महिलाएं तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रही, वहीं किशोरी लापता है. उसकी तलाश में ग्रामीण जुटे हैं. लापता किशोरी उजुआ निवासी प्रमोद राय की 12 वर्षीय पुत्री स्वाति कुमारी बतायी गयी है. समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल पाया था. जानकारी के अनुसार एक निजी नाव से सात महिलाएं उंचे स्थानों से मवेशी चारा काटकर वापस घर लौट रही थी. इसी दौरान अचानक नाव पलट गयी. इसे लेकर वहां अफरा-तफरी मच गयी. छह महिलाएं तैरकर ऊपर आ गयी. वहीं स्वाति कुमारी पानी में डूब गयी. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण कई नाव से वहां पहुंचे. स्वाति की तलाश में जुट गये, लेकिन शाम तक उसकी बरामदगी नहीं हो सकी थी. लापता किशोरी दो भाई व दो बहन में मंझली थी. घटना के बाद स्वाति की मां रूटन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना अंचल प्रशासन को दे दी गयी है. इस संबंध में पूछने पर सीओ गोपाल पासवान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय मोटर बोट व गोताखोर के सहयोग से किशोरी की तलाश जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन