माइल स्टोन से टकरायी बाइक, बेगूसराय के युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बहादुरपुर (दरभंगा). अहिला-सिनुआरा मुख्य सड़क पर बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. वहीं, बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक की पहचान बेगूसराय निवासी अमन कुमार राय (30) के रूप में हुई. वह वर्तमान में लहेरियासराय थाना क्षेत्र के केएम टैंक मुहल्ला में किराए के मकान में रहता था. बताया जाता है कि अमन अपने मित्र खाजासराय के कुर्बान के साथ बाइक से अहिला से सिनुआरा जा रहा था, इसी क्रम में सड़क किनारे लगी माइलस्टोन से बाइक टकरा गयी. इस दोरान दोनों बिजली के खंबे में टकरा गये. स्थानीय लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सदल-बल वहां पहुंचे. दोनों जख्मियों को इलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के घर का पता घायल युवक से पूछकर शिनाख्त करने के लिए लहेरियासराय थानाध्यक्ष को कहा गया. इसके बाद उसके परिवार वाले डीएमसीएच पहुंचे. उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया है. दूसरे जख्मी का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन