Bihar News: लालू प्रसाद ने वीआइपी सुप्रीमो मुकेश सहनी से की मुलाकात, पिता की मौत पर जतायी गहरी संवेदना 

Updated:
विज्ञापन

Bihar News: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद शनिवार को वीआइपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के घर जिरात पहुँचे। लालू प्रसाद ने उनके दिवंगत पिता जीतन सहनी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रधांजलि अर्पित की। दरअसल 15 जुलाई को मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की दरभंगा स्थित घर पर अपराधियों ने हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

Bihar News: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद शनिवार को वीआइपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के घर जिरात पहुँचे. लालू प्रसाद ने उनके दिवंगत पिता जीतन सहनी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रधांजलि अर्पित की. दरअसल 15 जुलाई को मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की दरभंगा स्थित घर पर अपराधियों ने हत्या कर दी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

राजद सुप्रीमो ने श्रद्धांजलि अर्पित की

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद शनिवार को वीआइपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के घर जिरात पहुंचे. उनके दिवंगत पिता जीतन सहनी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. गम में डूबे परिजनों को ढांढस बंधाते हुए सांत्वना दी. जीतन सहनी के जीवन व उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. लालू प्रसाद ने मुकेश सहनी को सपरिवार इस कठिन समय में धैर्य रखने की सलाह दी. अपने समर्थन का आश्वासन दिया. उनके साथ पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, ग्रामीण विधायक ललित यादव, समीर महासेठ, संजीव सिंह आदि भी मौजूद थे. इन नेताओं ने भी जीतन सहनी के प्रति संवेदना प्रकट की.

ये भी पढ़े: तालाब में डूबने से दो लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

परिवार के लोगों से मुलाकात की

उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें एक महान व्यक्तित्व करार दिया. श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद सड़क मार्ग से अपने रथ से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिरात मुकेश सहनी के घर पर पहुंचे. परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम प्रशासन की ओर से किये गये थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन