रतनपुर- सनहपुर के बीच बंदूक के बट से युवक को किया घायल, बाइक व मोबाइल छीना

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अपराधियों ने बंदूक के बट से हमला कर बाइक सवार युवक को जख्मी कर दिया एवं उसकी बाइक व मोबाइल छीन लिया.

विज्ञापन

सिंहवाड़ा.अतरवेल जाले पथ पर रतनपुर एवं सनहपुर के बीच 11 जून की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने बंदूक के बट से हमला कर बाइक सवार युवक को जख्मी कर दिया एवं उसकी बाइक व मोबाइल छीन लिया. जख्मी हालत में लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पंडासराय निवासी स्व. जितेंद्र महासेठ के पुत्र सोनू कुमार को इलाज के लिए सिंहवाड़ा के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया. वह अपने एक सहकर्मी रहमगंज निवासी मृत्युंजय कुमार के साथ जाले थाना क्षेत्र के राढी गांव से घर लौट रहा था. रतनपुर सनहपुर के बीच चौर में जैसे ही पहुंचा एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उसे रुकने को कहा. बिना रुके दोनों युवक बाइक सहित भागने लगे. अपराधियों ने बाइक से उसका पीछा किया और ओवरटेक कर रोक लिया. तीन अपराधियों में से दो के हाथ में बंदूक था. रुकते ही उसने बंदूक के बट से हमला कर दिया. जिससे सोनू कुमार घायल हो गया. खून से लथपथ सोनू कुमार को मृत्युंजय संभालने लगा. इसी बीच बदमाश मोबाइल, बाइक एवं अन्य सामान छीन लिया तथा भाग निकले. घटना के दस मिनट बाद एक राहगीर वहां पहुंचा. इसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई. घायल को सिंहवाड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन