Darbhanga News: आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे का नेपाल तक हो विस्तार: गोपालजी

Darbhanga News:आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे का विस्तार नेपाल तक किये जाने की मांग सांसद गोपालजी ठाकुर ने गुरुवार को लोक सभा में उठायी.
Darbhanga News: दरभंगा. आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे का विस्तार नेपाल तक किये जाने की मांग सांसद गोपालजी ठाकुर ने गुरुवार को लोक सभा में उठायी. जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय अंतर्गत निर्माणाधीन आमस- दरभंगा एक्सप्रेस-वे सहित अन्य योजनाओं में तेजी लाने के साथ अन्य एनएचआइ तथा एनएच की अन्य परियोजनाओं के मुद्दे पर सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक ठाकुर ने चर्चा करते हुए अपनी भावना से सदन को अवगत कराया. सांसद ने आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय उच्च पथ दिल्ली मोड़ से जयनगर, एलिवेटेड कॉरिडोर तथा शहर में निर्माणाधीन आरओबी के मुद्दे पर कहा कि एनएच 27-इ में दिल्ली मोड़ से लगभग 15 किलोमीटर तक की निविदा हुई, लेकिन अभी निर्माण कार्य को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है. हालांकि जयनगर तक एक साथ निर्माण का होना आवश्यक है. केंद्रीय मंत्री के समक्ष आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे की धीमी प्रगति पर असंतोष प्रकट करते हुए इसे नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा तक विस्तारित करने का आग्रह किया. कहा कि साढ़े बारह हजार करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन इस प्रोजेक्ट को नेपाल तक बढ़ाने की जरूरत है. वहीं दरभंगा शहर के एलिवेटेड कॉरिडोर के मुद्दे पर कहा कि आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे लिंक से कर्पूरी चौक तथा कर्पूरी चौक से एकमी तक 1868.87 करोड़ की लागत से बनने वाले कॉरिडोर के निर्माण कार्य को तेजी से शुरू किए जाना आवश्यक है. बतौर सांसद इन विषयों पर केंद्रीय मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया है 189 किलोमीटर में साढ़े बारह सौ करोड़ की लागत से बनने वाली आमस-दरभंगा सड़क के निर्माण कार्य को दिसंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा. दरभंगा जिले में 43 किलोमीटर में बनने वाली इस सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए विभाग को निर्देशित किया गया है. वहीं दिल्ली मोड़ से जयनगर एनएच 527-इ के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी है कि दिल्ली मोड़ से जयनगर तक सड़क के बचे लगभग 15 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत हो चुका है तथा उसका डीपीआर भी तैयार हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




