Darbhanga News: शासी निकाय की बैठक में शिक्षाविद सदस्य मनोनीत

Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:सर्वसम्मति से शिक्षाविद सदस्य के रूप में महाविद्यालय के सेवानिवृत्त पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश प्रसाद सिंह काे मनोनीत किया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: बेनीपुर. बहेड़ा महाविद्यालय बहेड़ा शासी निकाय की बैठक बुधवार को दाता सदस्य रामनारायण ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. इसमें सर्वसम्मति से शिक्षाविद सदस्य के रूप में महाविद्यालय के सेवानिवृत्त पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश प्रसाद सिंह काे मनोनीत किया गया. ज्ञात हो कि गत मार्च में पूर्व शासी निकाय का कार्यकाल पूरा होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा गत आठ अप्रैल को नये साशी निकाय गठन की अधिसूचना जारी की गयी थी. साथ ही जनप्रतिनिधि सदस्य के रूप में विधान परिषद सदस्य डॉ मदन मोहन झा को विश्वविद्यालय द्वारा मनोनीत किया गया था. उसके बाद एक जून को नए सिरे से कमेटी गठन के लिए बैठक आयोजित की गयी, लेकिन सदस्यों की आपसी तालमेल के अभाव में गठन नहीं हो पाया और बैठक टाल दी गयी. उस समय से आज तक बैठक किसी न किसी कारण से टलता रहा. बैठक की अध्यक्षता करते हुए दाता सदस्य ठाकुर ने बताया कि अगली बैठक में अध्यक्ष व सचिव का चयन किया जाएगा. इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. उमेश चन्द्र झा, दाता सदस्य राम नारायण ठाकुर, शिक्षक प्रतिनिधि जाकिर हुसैन, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अयाज अहमद उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन