Darbhanga News:पोल शिफ्टिंग व लाइन मेंटेनेंस के लिए आज दर्जनों मोहल्लों की बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Sep 2024 10:55 PM
Darbhanga News:पोल शिफ्ट करने व लाइन मेंटेनेंस कार्य करने के लिए शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बेला पीएसएस के कटहलबाड़ी, शिवधारा फीडर में पथ निर्माण विभाग पोल शिफ्ट करने का काम होगा.
Darbhanga News:दरभंगा. पोल शिफ्ट करने व लाइन मेंटेनेंस कार्य करने के लिए शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बेला पीएसएस के कटहलबाड़ी, शिवधारा फीडर में पथ निर्माण विभाग पोल शिफ्ट करने का काम होगा. इसे लेकर दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान बेला, परमेश्वर चौक, जालान कॉलेज, बाघमोड़, कटहलवाड़ी, छट्टी पोखर, सुंदरपुर, भंडार चौक, पॉलिटेक्निक चौक, डब्ल्यूआइटी रोड, शुभंकरपुर, रत्नोपट्टी, नाका दो, बांग्लागढ़ आदि क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप रहेगी. वहीं हसनचक के निकट लाइन मेंटेनेंस के लिए एरिया बोर्ड उपकेद्र के टावर, स्टेशन, इमरजेंसी, सीएम साइंस फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को लोड सेडिंग के तहत बिजली की आपूर्ति की जायेगी. सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आधा घंटा का रोटेशन चलेगा. प्रभावित होने वाले मोहल्लों में मिर्जापुर चौक, इंदिरा गांधी चौक, पूअर होम चौक, राजकुमारगंज, प्रधान पोखर, जीएम रोड, दरभंगा टावर, जेठियाही कब्रिस्तान, नगर निगम, सेनापथ मोहल्ला, सुभाष चौक, मशरफ बाजार, गुल्लोवाड़ा, शिवाजी नगर, फुलवाड़ी, नाका नंबर चार, केला मंडी, गांधी चौक, बड़ा बाजार, हसन चौक, नकटी पुल, नाका नंबर तीन, नाग मंदिर गली, महारानी गोदाम रोड, आयकर चौक आदि शामिल हैं. पुनः इसी कार्य के टावर फीडर में गांधी चौक, हसन चौक, नकटी पुल,नाका नंबर तीन, नाग मंदिर गली, गणेश मंदिर, हसनचक मखनाही, रामबाग की बिजली दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक शटडाउन पर रहेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










