रेलवे की बुनियादी जरूरतों का रखा गया ख्याल

दरभंगा : इस बार रेल बजट से अलग से नहीं आया. आम बजट में ही इसे सम्मिलित कर दिया गया. इसलिए बजट में क्या कुछ नया मिला इसकी जानकारी तो नहीं हो सकी, लेकिन बुनियादी समस्याओं के निदान के लिए जो प्रावधान किए गये हैं, उसका यात्री खुले दिल से स्वागत कर रहे हैं. बुधवार […]
दरभंगा : इस बार रेल बजट से अलग से नहीं आया. आम बजट में ही इसे सम्मिलित कर दिया गया. इसलिए बजट में क्या कुछ नया मिला इसकी जानकारी तो नहीं हो सकी, लेकिन बुनियादी समस्याओं के निदान के लिए जो प्रावधान किए गये हैं, उसका यात्री खुले दिल से स्वागत कर रहे हैं. बुधवार को बजट के बाद जब आम यात्रियों की राय जानने के लिए प्रभात खबर ने पहल की तो कुल मिलाकर कुछ इसी तरह की बात सामने आयी.
मधुबनी जिला के भैरवस्थान हैंठीवाली गांव की अरुणा देवी ने कहा कि ट्रेनों के समय पर परिचालन के लिए विशेष ध्यान दिया गया है. आये दिन खासकर लंबी दूरी की गाड़ी के लेट होने से परेशानी होती है. वहीं सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के करौनी गांव निवासी जाकिर हुसैन ने स्वच्छता व समस्या के निदान के लिए कोच मित्र की नियुक्ति के निर्णय की तारीफ की. हालांकि जाकिर ने इसे धरातल पर उतारने की जरूरत जतायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




