संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत

Published at :30 Jun 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
संदिग्ध स्थिति में  विवाहिता की मौत

दरभंगा : मधुबनी जिला के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजदेव यादव की 18 वर्षीय पुत्री पुनीता देवी की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गयी. मृतका के पिता के बयान के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया. बेंता ओपी को दिये फर्द बयान में मृतका के पिता ने बताया […]

विज्ञापन

दरभंगा : मधुबनी जिला के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजदेव यादव की 18 वर्षीय पुत्री पुनीता देवी की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गयी. मृतका के पिता के बयान के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया. बेंता ओपी को दिये फर्द बयान में मृतका के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी दो महीना पूर्व परसा निवासी रंजीत यादव के साथ हुई थी. शादी के बाद पुनीता की तबियत खराब हो गयी.

इलाज के क्रम में ही उसकी स्थिति अत्यंत बिगड़ गयी. स्वास्थ्य के सुधार को लेकर जो दवा दी गयी. इसके बाद स्थिति और नाजुक हो गयी. इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल मेें भर्ती कराया गया. वहां से उसकी चिंताजनक स्थिति देख डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. चिकित्सकों के अनुसार मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन