एसएसपी तक पहुंचा पुलिस अधिकारियों का विवाद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2015 7:53 PM
एसएसपी तक पहुंचा पुलिस अधिकारियों का विवाद दरभंगा : दो पुलिस अधिकारियों का विवाद एसएसपी के समक्ष पहुंच गया है. शुक्रवार को ट्रैफिक इंस्पेक्टर परशुराम प्रसाद व इसी विभाग के एएसआइ प्रेम सिंह ने एसएसपी अजीत कुमार सत्यार्थी को आवेदन दिया. एसएसपी ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है. जानकारी के मुताबिक ड्यूटी […]
एसएसपी तक पहुंचा पुलिस अधिकारियों का विवाद
दरभंगा : दो पुलिस अधिकारियों का विवाद एसएसपी के समक्ष पहुंच गया है. शुक्रवार को ट्रैफिक इंस्पेक्टर परशुराम प्रसाद व इसी विभाग के एएसआइ प्रेम सिंह ने एसएसपी अजीत कुमार सत्यार्थी को आवेदन दिया. एसएसपी ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है. जानकारी के मुताबिक ड्यूटी बंटवारे को लेकर दोनों अधिकारियों के बीच विवाद हो गया.
विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आमने सामने हो गये. अपने स्तर से मामला नहीं सुलझने पर दोनों ने एक दूसरे पर आरोप मढ़ते हुए एसएसपी को आवेदन दिया. इस आवेदन के आलोक में एसएसपी ने जांच का आदेश देते हुए दोनों अधिकारियों को अपने दायित्व का निर्वाह सही तरीके करते रहने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










