हाइटेंशन तार के संपर्क में आई बस, एक यात्री झुलसा

Updated:
विज्ञापन

हाइटेंशन तार के संपर्क में आई बस, एक यात्री झुलसा जाले. जाले से मुजफ्फरपुर जाने वाली संजीव ट्रैवेल बस (बीआर06पीबी/8169) मंगलवार को रतनपुर गांव में गाढ़ा माता के समीप ढीले हाइटेंशन तार के संपर्क में आ गई. इससे बस में करंट आ गई. लगभग पचास यात्रियों से लदे बस में अफरा-तफरी मच गयी़ लोग जैसे-तैसे […]

विज्ञापन

हाइटेंशन तार के संपर्क में आई बस, एक यात्री झुलसा जाले. जाले से मुजफ्फरपुर जाने वाली संजीव ट्रैवेल बस (बीआर06पीबी/8169) मंगलवार को रतनपुर गांव में गाढ़ा माता के समीप ढीले हाइटेंशन तार के संपर्क में आ गई. इससे बस में करंट आ गई. लगभग पचास यात्रियों से लदे बस में अफरा-तफरी मच गयी़ लोग जैसे-तैसे बस से कूद-कूदकर भागने लगे़ ग्रामीणों के अनुसार तत्काल बिजली कट जाने की वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया़ बावजूद मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना अन्तर्गत तुर्की मालिक टोला निवासी राम चरित्तर भगत का पुत्र नागमणि भगत उर्फ बच्चू भगत झुलस गया़ ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर चिकित्सीय सुविधा के लिए मुजफ्फरपुर भेजा गया़ ग्रामीणों का कहना है कि सड़क ऊंची हो जाने से हाइटेंशन तार काफी नीचे हो गया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन