21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

/ू/रमजदूर दिवस पर निकली रैली

/रदरभंगा : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट और बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन, पोलदार मजदूर यूनियन की संयुक्त बैठक अवध नारायण झा एवं राजा पासवान की संयुक्त अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वप्रथम भूकंप में मरने वालों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित की गयी. अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर आयोजित होनेवाली मजदूर रैली को ले आयोजित […]

/रदरभंगा : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट और बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन, पोलदार मजदूर यूनियन की संयुक्त बैठक अवध नारायण झा एवं राजा पासवान की संयुक्त अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वप्रथम भूकंप में मरने वालों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित की गयी. अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर आयोजित होनेवाली मजदूर रैली को ले आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए महासंघ के जिला सचिव योगेंद्र राम ने कहा कि मजदूरों का संघर्ष व शहादत आज भी विश्व में संघर्षरत रहा है. निर्माण मजदूर यूनियन के जिला सचिव राजा पासवान ने कहा कि देश और राज्य मेें मजदूरों के पक्ष में जो भी योजना थी उसे एक एककर शासक वर्गों के द्वारा समाप्त किया जा रहा है. साथ ही 1 मई को हजारों की संख्या में पोलो मैदान में एकजुट होकर सड़क पर आवाज बुलंद करने की बात कही. बैठक को मुख्य रुप से मो. इम्तियाज, इमरान, विजयलक्ष्मी, रेणु, शिवाजी कामती सहित अन्य कई लोगों ने संबोधित किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें