हायाघाट . जनवितरण प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार, खाद् सुरक्षा में गड़बड़ी, बीडीओ व पंचायत कर्मी के मनमाने कार्य सहित 12 सूत्री मांग को लेेकर त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि संघ हायाघाट के बैनर तले शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड क्षेत्र के सभी चौदह पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने अनिश्चितकालीन धरना संघ के अध्यक्ष मुखिया विजय पासवान के नेतृत्व में दिया़ इस मौके पर प्रमुख अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई सभा को संबोधित करते हुए उप प्रमुख फकरे आजम, मुखिया सच्चिदानंद झा, अवनीश कुमार, पंसस मो़ सरफराज, रघुनाथ सहनी, अरविंद सिंह, कविता देवी सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे़ संघ के अध्यक्ष श्री पासवान ने बताया कि बीडीओ द्वारा सम्मानजनक वार्ता नहीं होने के कारण व हायाघाट प्रभारी वरीय उपसमाहर्ता के प्रखंड मुख्यालय पर आने के बावजूद धरना स्थल पर नहीं आने के कारण सभी जनप्रतिनिधि अपने आप को अपमानित महसूस किया और सभी जनप्रतिनिधियों ने निर्णय लिया कि जब तक जिला से वरीय पदाधिकारी नहीं आते है तब तक धरना जारी रहेगा़
जनप्रतिनिधियों ने शुरु किया अनिश्चितकालीन धरना
हायाघाट . जनवितरण प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार, खाद् सुरक्षा में गड़बड़ी, बीडीओ व पंचायत कर्मी के मनमाने कार्य सहित 12 सूत्री मांग को लेेकर त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि संघ हायाघाट के बैनर तले शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड क्षेत्र के सभी चौदह पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने अनिश्चितकालीन धरना संघ के अध्यक्ष मुखिया विजय पासवान के […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement