हराही, गंगासागर व दिग्घी तालाब में किया जायेगा बिजली का उत्पादन

Updated:
विज्ञापन

तीनों तालाबों से तीन-तीन मेगावाट बिजली का होगा उत्पादन नगर में खपत की 20% बिजली होगी उत्पादित प्रति मेगावाट उत्पादन के लिए खर्च आयेगा पांच करोड़ रुपये फ्रांसीसी कंपनी के बिजनेस हेड ने तालाबों का किया निरीक्षण दरभंगा : नगर के बड़े तालाबों में सरकार बिजली पैदा करेगी. तालाबों के पानी में मछली की पैदावार […]

विज्ञापन

तीनों तालाबों से तीन-तीन मेगावाट बिजली का होगा उत्पादन

आपके शहर में

विज्ञापन
नगर में खपत की 20% बिजली होगी उत्पादित
प्रति मेगावाट उत्पादन के लिए खर्च आयेगा पांच करोड़ रुपये
फ्रांसीसी कंपनी के बिजनेस हेड ने तालाबों का किया निरीक्षण
दरभंगा : नगर के बड़े तालाबों में सरकार बिजली पैदा करेगी. तालाबों के पानी में मछली की पैदावार होगी तो उसके ऊपर फ्लोटिंग सोलर एनर्जी प्लांट स्थापित कर बिजली का उत्पादन किया जायेगा. केंद्र सरकार के निर्देश पर इसकी संभावना तलाशने के लिए बुधवार को फ्रांस की कंपनी ईडीएफ के अधिकारी दरभंगा पहुंचे. ईडीएफ के बिजनेस हेड एवं विद्युत प्रमंडल शहर के कार्यपालक अभियंता नवीन मंडल ने फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट स्थापित करने को लेकर हराही सहित नगर के तीन तालाबों का निरीक्षण किया.
कार्यपालक अभियंता ने बताया कि प्रत्येक तालाब में दो से तीन मेगावाट बिजली उत्पादन की संभावना है. सभी प्लांटों के सफलतापूर्वक स्थापित कर दिये जाने के बाद नगर में नौ मेगावाट तक बिजली का उत्पादन किया जा सकेगा. प्रोजेक्ट की लागत करीब 45 करोड़ तक आयेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन