ePaper

सुविधाएं बढ़ाने की जगह कम कर दी गयी ट्रेनों की संख्या

Updated at : 13 Feb 2020 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
सुविधाएं बढ़ाने की जगह कम कर दी गयी ट्रेनों की संख्या

ब्रॉडगेज में बंद कर दी गयी सीधी ट्रेन सेवा नरकटियागंज के लिए सीधी ट्रेन नहीं, रक्सौल से बदलनी पड़ती गाड़ी दरभंगा : दरभंगा-नटरकिटयागंज के लिए सीधी ट्रेन सेवा नहीं है. इसे रेलवे ने बंद कर रखा है. आगे भी परिचालन के प्रति विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा, जबकि नेपाल सीमा से जुड़े होने के […]

विज्ञापन

ब्रॉडगेज में बंद कर दी गयी सीधी ट्रेन सेवा

नरकटियागंज के लिए सीधी ट्रेन नहीं, रक्सौल से बदलनी पड़ती गाड़ी
दरभंगा : दरभंगा-नटरकिटयागंज के लिए सीधी ट्रेन सेवा नहीं है. इसे रेलवे ने बंद कर रखा है. आगे भी परिचालन के प्रति विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा, जबकि नेपाल सीमा से जुड़े होने के साथ ही दोनों इलाकों के बीच पुराने गहरे संबंध की वजह से नित्य बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं. यात्रियों को रक्सौल से ट्रेन बदलनी पड़ती है.
स्वभाविक रूप से वहां की ट्रेनों के बाबत यहां के पूछताछ कार्यालय से जानकारी भी नहीं मिल पाती. मीटर गेज के जमाने से ही दरभंगा से नरकटियांगज के बीच सीधी ट्रेन सेवा रही है.
उस समय सात जोड़ी सवारी ट्रेनों का परिचालन होता था. इस खंड की अहमियत को देखते हुए न केवल रेलवे ने इसका आमान परिवर्त्तन कराया, बल्कि वर्ष 2020-21 के बजट में इसके दोहरीकरण को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है. नेपाल के सीमा क्षेत्र से गुजरने के कारण यह सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है.
मांग पर तवज्जो नहीं : इसे लेकर लगातार मांग उठती रही है. चेंबर ऑफ कॉमर्स, उपभोक्ता कल्याण संघ आदि इसके लिए रेल प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराता रहा है, लेकिन मंडल रेल प्रशासन नजर नहीं आ रहा. डीआरयूसीसी श्याम तालुका का कहना है कि उन्होंने इसके लिए कई बार मांग उठायी. जयनगर से नरकटियागंज के बीच इंटरसिटी देने का भी आग्रह किया. रक्सौल तक चल रही तीन जोड़ी पैसेंजर को नरकटियागंज तक विस्तार देने का भी सुझाव दिया, लेकिन पदाधिकारी गंभीरता से ले ही नहीं रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन