सीएए व एनआरसी के लिए सर्वे की आशंका में तीन को पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

सदर : सीएए व एनआरसी के समर्थन की आशंका में सर्वे कर रहे तीन लोगों को जमालचक के स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस सर्वे कर रहे तीनों को अपने साथ ले गई. सर्वे कर रहे तीनों लोगों का कहना है कि वे लोग हंसा कंपनी […]

विज्ञापन

सदर : सीएए व एनआरसी के समर्थन की आशंका में सर्वे कर रहे तीन लोगों को जमालचक के स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस सर्वे कर रहे तीनों को अपने साथ ले गई. सर्वे कर रहे तीनों लोगों का कहना है कि वे लोग हंसा कंपनी के लिए सर्वे का काम करते है. कंपनी के निर्देश पर सर्वे करने जमालचक पहुंचे थे. वह लोग टीवी पर फ्री डिश चैनल की जानकारी व टीआरपी आदि की घर-घर जाकर सर्वे करते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

यहां काम कर रहे थे. इसी दौरान लोगों ने उन्हें पकड़ लिया. गांव में सीएए एवं एनआरसी का सर्वे किये जाने की अफवाह फैल गयी. देखते ही देखते सैकड़ों लोग वहां एकत्र हो गये. स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्वे कर रहे तीनों व्यक्ति पूछने पर गलत जानकारी दे रहे थे. आशंका होने पर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस के पहुंचने पर सभी को उनके हवाले कर दिया गया.

सर्वे करने वाले लोगों में यूपी के लखीमपुर जिला के अलीपुर निवासी रामभरोसे का पुत्र उत्तम कुमार, हरदोई के शिव प्रकाश का पुत्र संजीव कुमार व शाहजहांपुर के उमाकांत मिश्र का पुत्र आशीष कुमार मिश्र शामिल था. बताया जाता है कि सर्वे करने वाले कर्मियों से स्थनीय लोगों ने आवेदन भी लिया. इस संबंध में मब्बी ओपी अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि तीनों कर्मियों से पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन