आज सुबह में छाया रहेगा घना कुहासा

दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर की ओर से 26 जनवरी तक के लिए जारी मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं. इस अवधि में आमतौर पर मौसम के शुष्क […]
दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर की ओर से 26 जनवरी तक के लिए जारी मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं.
इस अवधि में आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. 22 जनवरी की सुबह घना कुहासा छा सकता है. पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. सामान्य से थोड़ी अधिक ठंड रह सकती है. औसतन 8 से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










