सिंहवाड़ा में व्यवसायी पुत्र का अपहरण
सिंहवाड़ा (दरभंगा) : सिंहवाड़ा उत्तरी पंचायत के बड़े व्यवसायी विष्णुदेव भारती के 37 वर्षीय पुत्र रमण कुमार ठाकुर उर्फ चुन्नू ठाकुर का सोमवार की शाम करीब पांच बजे अपराधियों ने अपहरण कर लिया. इसकी सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. मालूम हो कि श्री भारती का दवा, आभूषण सहित कई व्यवसाय हैं. रमण […]
सिंहवाड़ा (दरभंगा) : सिंहवाड़ा उत्तरी पंचायत के बड़े व्यवसायी विष्णुदेव भारती के 37 वर्षीय पुत्र रमण कुमार ठाकुर उर्फ चुन्नू ठाकुर का सोमवार की शाम करीब पांच बजे अपराधियों ने अपहरण कर लिया. इसकी सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. मालूम हो कि श्री भारती का दवा, आभूषण सहित कई व्यवसाय हैं. रमण सोमवार की शाम सिंहवाड़ा स्थित अपनी आभूषण दुकान से कादिराबाद बालूघाट घर के लिए प्लेटिना बाइक से निकले थे. इसी बीच अपहरण कर लिया गया.
आपके शहर में
घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार को एसएसपी बाबू राम, प्रशिक्षु आइपीएस सैय्यद इमरान मसूद एवं एसडीपीओ अनोज कुमार पहुंचे. व्यवसायी की दुकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला. वहीं अपहृत के परिजनों से पूछताछ की. एसएसपी ने अम्बिका लाइन होटल के पास भी अपहृत युवक के बारे में पूछताछ की. किसी ने बताया कि युवक को यहां से बाइक से गुजरते देखा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए