दो महिलाओं के खाते से उड़ाये 20-20 हजार

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : साइबर क्राइम का मामला एक बार फिर प्रकाश में आया है. मामले को लेकर दो पीड़ित महिला की ओर से लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. बहेड़ी थाना क्षेत्र के चक्का गांव निवासी यास्मीन परवीन व नूरजहां ने बताया कि उन्होंने नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित फाइनेंस बैंक से 32-32 […]

विज्ञापन

दरभंगा : साइबर क्राइम का मामला एक बार फिर प्रकाश में आया है. मामले को लेकर दो पीड़ित महिला की ओर से लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. बहेड़ी थाना क्षेत्र के चक्का गांव निवासी यास्मीन परवीन व नूरजहां ने बताया कि उन्होंने नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित फाइनेंस बैंक से 32-32 हजार रुपये का लोन लिया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैंक के माध्यम से ही खाता खोलकर पासबुक और एटीएम उपलब्ध कराया गया था. 15 दिसंबर को दोनों ने एटीएम से 10-10 हजार की निकासी की. दूसरे दिन दोनों के खाता से 20,500 व 20,500 की निकासी कर ली गई. बैंक से जानकारी लेने पर पता चला करमगंज एटीएम से पैसे की निकासी की गई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन