भारत को फिर जगतगुरु की प्रतिष्ठा दिलाने के लिए संस्कृत का विकास जरूरी : कुलाधिपति

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : कुलाधिपति फागू चौहान ने कहा कि संस्कृत विश्व की सर्वश्रेष्ठ भाषा है. ज्ञान विज्ञान के सम्पूर्ण विषय संस्कृत साहित्य में सुरक्षित हैं. भारत को फिर से जगतगुरु के रूप में प्रतिष्ठा दिलाने के लिए संस्कृत का विकास जरूरी है. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित सातवें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति बोल रहे […]

विज्ञापन

दरभंगा : कुलाधिपति फागू चौहान ने कहा कि संस्कृत विश्व की सर्वश्रेष्ठ भाषा है. ज्ञान विज्ञान के सम्पूर्ण विषय संस्कृत साहित्य में सुरक्षित हैं. भारत को फिर से जगतगुरु के रूप में प्रतिष्ठा दिलाने के लिए संस्कृत का विकास जरूरी है. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित सातवें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति बोल रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संस्कृत की समृद्धि के लिए उसकी बहुमूल्य पांडुलिपियों का संरक्षण एवं डिजिटलाइजेशन जरूरी है. कुलाधिपति ने कहा कि पूरी दुनिया के लोगों को अपने परिवार के सदस्य की भांति समझने का ज्ञान वसुधैव कुटुम्बकम हमें संस्कृत ही सिखाती है. भूमंडलीकरण की दौर में विश्वग्राम की परिकल्पना के मूल में भारतीय चिंतन और दर्शन की परम्परा ही है, जो संस्कृत से पुष्पित व पल्लवित होती है.कुलाधिपति ने संस्कृत विश्वविद्यालय के संस्थापक महाराजाधिराज डॉ कामेश्वर सिंह के प्रति भी श्रद्धा निवेदन किया. कहा कि उपाधि ग्रहण

करने वाले छात्रों के लिए आज का दिन उनके जीवन का स्वर्णिम अवसर है, क्योंकि आज उन्हें अपनी साधना व परिश्रम का मधुर फल प्राप्त हुआ है. छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई कि अर्जित ज्ञान व संस्कार का उपयोग वे अपने जीवन के साथ-साथ सम्पूर्ण मानवता के व्यापक कल्याण के लिए करेंगे.

शैक्षणिक सत्र के समय पर संचालन, राजभवन के निर्देशों के अनुपालन में तत्परता एवं विकास कार्यों के लिए उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रशंसा की. आशा जताई कि संस्कृत विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. सर्व नारायण झा के नेतृत्व में उत्कृष्ट अध्ययन केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन