चोरी की बाइक के साथ रंगेहाथ धराये दो शातिरों पर कांड अंकित, भेजा जेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2019 1:07 AM
सदर : भालपट्टी ओपी के नैनाघाट से धराये बाइक चोर गिरोह के शातिर दोनों सदस्यों पर गांव के राजकिशोर यादव के पुत्र सुनील यादव के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में सकरी थाना के ब्रह्मपुर निवासी रिजवान शेख के पुत्र आदिल शेख एवं मनीगाछी थाना के अधीन ब्रह्मपुर के श्याम साह […]
सदर : भालपट्टी ओपी के नैनाघाट से धराये बाइक चोर गिरोह के शातिर दोनों सदस्यों पर गांव के राजकिशोर यादव के पुत्र सुनील यादव के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में सकरी थाना के ब्रह्मपुर निवासी रिजवान शेख के पुत्र आदिल शेख एवं मनीगाछी थाना के अधीन ब्रह्मपुर के श्याम साह के पुत्र दीपक कुमार साह को नामजद किया गया है.
ओपी प्रभारी मो. मोहसिन ने कांड दर्ज कर बुधवार को दोनों आरोपित को न्यायिक हिरासत में लहेरियासराय कोर्ट भेज दिया है. ओपी प्रभारी के मुताबिक पकड़े गये चोरी मामले के दोनों आरोपितों से पूछताछ में कोई खास जानकारी हाथ नहीं लग सकी. हालांकि एक दिन पहले प्रभारी ने कई अहम सुराग सामने आने का दावा किया था. मालूम हो कि सोमवार की रात भालपट्टी ओपी के नैनाघाट में मोटरसाइकिल चुराकर भाग रहे दो शातिर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. इसके बाद उन दोनों से पुलिस ने पूछताछ की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










