कचरा संग्रह और न निस्तारण की व्यवस्था, बांट दिये डस्टबिन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2019 1:28 AM
ठोस कचरा अपशिष्ट निस्तारण में संसाधनकी कमी से व्यवधान साल भर पूर्व निगम ने जेम पोर्टल पर सामान क्रय का दिया था आॅर्डर, अधूरी प्रक्रिया से हुआ रद्द निगम ने फिर से क्रय को पोर्टल पर डाली निविदा दरभंगा : शहर में ठोस कचरा अपशिष्ट निबटारे का काम कागज पर ही चलता नजर आ रहा […]
ठोस कचरा अपशिष्ट निस्तारण में संसाधनकी कमी से व्यवधान
साल भर पूर्व निगम ने जेम पोर्टल पर सामान क्रय का दिया था आॅर्डर, अधूरी प्रक्रिया से हुआ रद्द
निगम ने फिर से क्रय को पोर्टल पर डाली निविदा
दरभंगा : शहर में ठोस कचरा अपशिष्ट निबटारे का काम कागज पर ही चलता नजर आ रहा है. कचरा उठाव के बाद भी सड़क पर जहां-तहां गंदगी पसरी दिखती है. कचरा संग्रह व निस्तारण की मुकम्मल व्यवस्था नहीं की गयी है और शहरवासियों के बीच निगम की ओर से गीला व सूखा कचरा जमा करने के लिये अलग-अलग रंग के दो-दो डस्टबिन बांट दिये गये हैं.
शेष वार्डों में भी इसका वितरण किया जा रहा है. इसका कारण संसाधनों की कमी है. निगम द्वारा उपलब्ध कराये गये हरा व नीले रंग के डस्टबिन में जमा कचरे को लेने के लिये कर्मी नहीं पहुंचते हैं. इस कारण लोगों ने डस्टबीन में कचरा जमा करना छोड़ दिया है.
इसका दूसरा उपयोग करने लगे हैं. कोई पानी भरने तो कोई कपड़े धोने के काम में इसका इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं. मालूम हो कि सरकार के निर्देश पर जरुरी उपकरण क्रय के लिये करीब सालभर पूर्व जेम पोर्टल पर निगम ने आर्डर किया था. बताया जाता है कि अधूरी प्रक्रिया के तहत आर्डर रहने से इसे रद्द कर दिया गया. पुन: नियमाकूल प्रक्रिया के तहत क्रय के लिये निगम कार्रवाई में जुटा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










