शोभायात्रा के साथ मिथिला विभूति पर्व समारोह आरंभ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Nov 2019 1:03 AM

विज्ञापन

महापुरुषों की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण दरभंगा : महाकवि विद्यापति के निर्वाण दिवस पर विद्यापति चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पद्मश्री डॉ सीपी ठाकुर द्वारा माल्यार्पण के बाद निकाली गई शोभायात्रा के साथ रविवार को तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व समारोह की विधिवत शुरुआत हुई. मौके पर नगर विधायक संजय सरावगी, पूर्व विधान पार्षद […]

विज्ञापन

महापुरुषों की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

दरभंगा : महाकवि विद्यापति के निर्वाण दिवस पर विद्यापति चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पद्मश्री डॉ सीपी ठाकुर द्वारा माल्यार्पण के बाद निकाली गई शोभायात्रा के साथ रविवार को तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व समारोह की विधिवत शुरुआत हुई. मौके पर नगर विधायक संजय सरावगी, पूर्व विधान पार्षद डॉ विनोद कुमार चौधरी, संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ देवनारायण झा, विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू, कमला कांत झा, डॉ कामेश्वर झा, प्रधानाचार्य डॉ विद्या नाथ झा, डॉ अनिल कुमार झा, महात्मा गाँधी शिक्षण संस्थान के चेयरमैन हीरा कुमार झा, पं. विष्णु देव झा विकल, इग्नू के निदेशक शंभु शरण सिंह, रामकुमार झा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी, आदित्य नारायण चौधरी आदि ने भी महाकवि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और शोभा यात्रा में भाग लिया. इस दौरान मिथिला की सांस्कृतिक व सामाजिक विरासत पर केंद्रित झांकी भी निकाली गयी. कार्यक्रम में मिथिलाकर साक्षरता अभियानी भी शामिल रहे.

कई जगहों से निकली शोभायात्रा: हसनचक, मिर्जापुर गोशाला एवं शुभंकरपुर से भी शोभायात्रा निकाली गई. मिथिलाक्षर साक्षरता अभियानियों ने दरभंगा स्टेशन से शोभायात्रा निकाली. सभी विद्यापति चौक पर एकत्रित हुए और वहां से एक साथ निकले. इस दौरान पंडित सुरेंद्र झा सुमन, पूर्व सांसद भोगेन्द्र झा, महाराज महेश ठाकुर, महाराज रमेश्वर सिंह, ललित नारायण मिश्र, डॉ भीमराव अंबेडकर, महाराज लक्ष्मीश्वर सिंह, महाराज कामेश्वर सिंह एवं बाबा नागार्जुन आदि की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए मां श्यामा काली की पूजा-अर्चना की गयी.

संस्थान के महासचिव डॉ बैजू के नेतृत्व में निकली शोभा यात्रा में विनोद कुमार झा, विजय कांत झा, प्रो. जीवकांत मिश्र, राकेश मिश्र, चंद्रशेखर झा बूढ़ा भाई, प्रवीण कुमार झा, पं. नारायण झा, डॉ गणेश कांत झा, गुणानंद चौधरी, डॉ उदय कांत मिश्र, आशीष चौधरी, मणि भूषण राजू, कृष्ण कांत झा, परमानंद झा, उग्र नाथ झा, हरेकृष्ण झा, बमबम झा, पूजा कश्यप, हरि किशोर चौधरी, प्रवीण चौधरी, राम विनोद झा, रंजीत चौधरी, राजेश कुमार चौधरी, अरुण कुमार झा आदि शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन