ePaper

रामबेरइ डीहबेरइ हेंगोली में प्रधान कलश के लिए लगी 9551 रुपये की बोली

Updated at : 05 Oct 2019 1:44 AM (IST)
विज्ञापन
रामबेरइ डीहबेरइ हेंगोली में प्रधान  कलश के लिए लगी 9551 रुपये की बोली

जगह-जगह से निकली शोभा यात्रा से वातावरण भक्तिमय सदर : बेलन्योति पर इलाके में शुक्रवार को विभिन्न पूजा समिति की तरफ से जगह-जगह कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति अतिहर में बेलन्योति के मौके पर कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया. यात्रा में 151 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया. यात्रा अतिहर […]

विज्ञापन

जगह-जगह से निकली शोभा यात्रा से वातावरण भक्तिमय

सदर : बेलन्योति पर इलाके में शुक्रवार को विभिन्न पूजा समिति की तरफ से जगह-जगह कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति अतिहर में बेलन्योति के मौके पर कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया. यात्रा में 151 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया. यात्रा अतिहर दुर्गा मंदिर प्रांगण से निकल पूरे गांव में भ्रमण करते हुए निर्धारित स्थल पर पहुंचे. मौके पर अध्यक्ष रंजीत मिश्र, सचिव कन्हैया मिश्र, कोषाध्यक्ष वरुण मिश्र, संरक्षक विद्यानंद मिश्र सहित सदस्य एवं ग्रामीण शामिल थे.

इधर सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति रामबेरई डीह बेरई हेंगोली की तरफ से बेलन्योति पर कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. यात्रा में 401 कुंवारी कन्याओं ने हिस्सा लिया. यात्रा मंदिर परिसर से चलकर रामबेरई, डीहबेरई होते हुए भगवानपुर भलुआही तक पहुंची. कमिटि द्वारा निर्धारित स्थानों पर पंडित ने बेलन्योति की रस्म पूरी कर पुन: मंदिर परिसर में पहुंची.

इसके पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया. वहीं शाहपुर चक्का की ओर से भी बेलन्योति पर कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. इसमें 551 कुंवारी कन्यांओं ने भाग लिया. यात्रा शाहपुर दुर्गा मंदिर से चलकर फोरलेन होते हुए दो किमी चलकर वाटरवेज होते हुए मंदिर परिसर पहुंची. मौके पर अध्यक्ष रामअशीष यादव, सचिव मनोज पासवान, कोषाध्यक्ष संतोष पासवान, विजय यादव, संतोष यादव, जितेंद्र पासवान, महादेव यादव आदि सदस्य तत्पर दिखे.

इधर, सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति रामबेरइ डीहबेरइ हेंगोली में प्रधान कलश के लिये बोली लगायी गयी. इसमें प्रथम कलश डीहबेरई के राजू राम ने अपनी पुत्री सुहागिनी कुमारी के लिये 22 हजार 551 में लिया. इसी तरह द्वितीय कलश हेंगोली के रामसोगारथ मंडल ने कंचन कुमारी के लिये नौ हजार 551, तृतीय डीहबेरई के संजय महतो ने पुत्री अनीता कुमारी के लिए पांच हजार 651, चतुर्थ कलश के लिए सुक्कन सहनी ने कविता के लिए एवं पंचम बिन्दु यादव ने उषा कुमारी के लिये तीन हजार 51 में लिया. मौके पर अध्यक्ष सतीश मंडल, सचिव कैलाश मंडल, कोषाध्यक्ष शिवशंकर सहनी, मेला प्रभारी गणेश मंडल सहित बैद्यनाथ राम, परमेश्वर राम व अन्य सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन