रामभद्रपुर-किसनपुर रेलखंड में पुल के पास फिर धंसी मिट्टी

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : दरभंगा-समस्तीपुर रेल खंड के रामभद्रपुर व किसनपुर स्टेशन के बीच धनहर के पास रेल पुल 12 के नीचे की मिट���टी धंस गयी. इस कारण लगातार दूसरे दिन इस खंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया. हालांकि रेल अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुबह 8.40 बजे फिट दे दिया. इस बीच तीन […]

विज्ञापन

दरभंगा : दरभंगा-समस्तीपुर रेल खंड के रामभद्रपुर व किसनपुर स्टेशन के बीच धनहर के पास रेल पुल 12 के नीचे की मिट्टी धंस गयी. इस कारण लगातार दूसरे दिन इस खंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया. हालांकि रेल अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुबह 8.40 बजे फिट दे दिया. इस बीच तीन घंटे तक इस मार्ग पर गाड़ियां का आवागमन बंद रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

परिचालन बहाल होते ही रेल महकमा के साथ यात्रियों ने राहत की सांस ली. वैसे परिचालन के पूरी तरह समान्य होने में करीब पांच घंटे लग गये. कई गाड़ियां घंटों विलंब से प्रस्थान कर सकी. बता दें कि शुक्रवार की शाम भी इसी कारण से ट्रेन परिचालन ठप हो गया था. दो घंटे तक गाड़ियां इस खंड पर नहीं चल सकी थी. रात भर हुई झमाझम बारिश से इस जगह एक बार फिर से मिट्टी धंस जाने कीवजह से परिचालन रोक देना पड़ा.

दिनभर चलता रहा मरम्मत का काम
विभागीय सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की शाम इस सूचना पर समस्तीपुर रेल मंडल से अभियंत्रण व परिचालन विभाग के आला अधिकारी वहां पहुंचे. वैसे तो दो घंटे के भीतर ही उस स्थल को परिचालन लायक बना दिया, लेकिन आधी रात तक इसमें जुटे रहे. यही हाल शनिवार को भी रहा. वैसे बताया जाता है कि दिन होने की वजह से इसे पूरी तरह दुरुस्त कर दिया गया है. यहां बता दें कि दोहरीकरण के तहत इस जगह बगल में अलग से पुल का निर्माण हो रहा है. वहीं मिट्टी का ढलान काट दिये जाने के बाद बरसात में मिट्टी धंस गयी. पीलर भी क्षतिग्रस्त हो गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन