151 आवासविहीनों में बांटे गये कार्यादेश

Updated:
विज्ञापन

15 दिनों के अंदर नींव तक कार्य कर लेने पर खाते में भेजी जायेगी प्रथम किस्त की राशि विभागीय निदेशक ने योजना का सदुपयोग होना बताया जरूरी दरभंगा : घर बनने के आस में आस में इंतजार कर रहे लाभार्थियों का गुरुवार को कार्यदेश मिलते ही सर पर छत पड़ने की उम्मीद जाग उठी. सबों […]

विज्ञापन

15 दिनों के अंदर नींव तक कार्य

आपके शहर में

विज्ञापन
कर लेने पर खाते में भेजी जायेगी प्रथम किस्त की राशि
विभागीय निदेशक ने योजना का सदुपयोग होना बताया जरूरी
दरभंगा : घर बनने के आस में आस में इंतजार कर रहे लाभार्थियों का गुरुवार को कार्यदेश मिलते ही सर पर छत पड़ने की उम्मीद जाग उठी. सबों के आवास योजना के तहत स्वेकृत आवेदनों में से विभिन्न वार्डो के लाभूकों के बीच मेयर बैजयंती देवी खेड़िया, नगर विकास एवं आवास विभाग के परियोजना निदेशक ब्रज किशोर राम, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, उप नगर आयुक्त कमलनाथ झा, नगर प्रबंधक नागमणि सिंह ने संयुक्त रुप से कार्यादेश का वितरण किया.
निगम सभागार में शिविर लगाकर द्वितिय फेज में चयनित लाभुकों में से 151 लाभूकों को घर निर्माण करने के लिये कार्यादेश दिया गया. कार्यदेश मिलते ही लाभूकों को चेहरे पर आयी रौनक देखते ही बन रही थी.
सेकेंड फेज में 1743 आवेदन स्वीकृत
वर्ष 2018-19 के लिये आवास विहिन लोगों के लिये एक वर्ष पूर्व शिविर लगाकर वार्डवार आवेदन लिये गये थे. इसमें प्राप्त आवेदनों में से 1743 आवेदन स्वीकृति किये गये. आवेदन देने के बाद से लाभूक पक्के का घर बनने के आस में अपने झोपड़ियों को तोड़ पन्नी टांग धूप-बरसात झेल निगम की ओर उम्मीद लगाये समय व्यतीत कर रहे थे.
अब लोगों के सर पर छत मुहैया कराने के लिय 151 लाभार्थियों के बीच निर्माण कार्य शुरु करने के लिये कार्यादेश का वितरण किया गया है. प्रथम चरण में गत पांच जुलाई को 20 लाभार्थियों को निगम कार्यादेश सौंप था.
15 दिनों में नींव का काम करें पूरा
कार्यादेश देते हुये नगर आयुक्त श्री मीणा ने लाभार्थियों से कहा कि निगम प्रशासन योजनाओं को आप तक पहुंचाने भर का माध्यम है. छत विहिनों के सर पर छत मुहैया कराना पुण्य का काम है. नियमानुसार आप अपने घर का निर्माण कराये. कार्यादेश के तिथि से 15 दिनों के अंदर नींव खुदाई का कार्य को पूर्ण करे. वर्यवेक्षक स्थल पर पहुंच जीओ टैग फोटो लेंगे.
इसके बाद प्रथम किस्त की राशि आरटीजीएस के माध्यम से आपके खाता में भेजी जायेगी. शिविर में सिटी मिशन मैनेजर संतोष कुमार सिंह, आवास सहायक रवीरंजन कुमार यादव, नवीन झा, जीतेंद्र कुमार, रवि कुमार के अलावा पार्षद सुचित्रा रानी, नुसरत आलम, रियासत अली, सुबोध विश्वकर्मा, चंद्रकला देवी मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन