बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने पर पांच हजार रुपये जुर्माना

Updated at : 01 Sep 2019 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने पर पांच हजार रुपये जुर्माना

दरभंगा : नये नियम के अनुसार यदि कोई व्यक्ति बिना लाइसेंस के निजी वाहन चलाता पकड़ा जाता है, तो पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जायेगा. अभी जुर्माना की राशि एक हजार रुपये है. शराब पीकर दो एवं चार चक्का निजी वाहन चलाते समय पहली बार पकड़े जाने पर छह महीना जेल व 10 हजार रुपये, […]

विज्ञापन

दरभंगा : नये नियम के अनुसार यदि कोई व्यक्ति बिना लाइसेंस के निजी वाहन चलाता पकड़ा जाता है, तो पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जायेगा. अभी जुर्माना की राशि एक हजार रुपये है. शराब पीकर दो एवं चार चक्का निजी वाहन चलाते समय पहली बार पकड़े जाने पर छह महीना जेल व 10 हजार रुपये, दूसरी बार पकड़े जाने पर दो साल की जेल साथ ही 15 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है.

पहले एक हजार रुपये जुर्माना और एक महीने की सजा का प्रावधान था. तेज गति से गाड़ी चलाने पर पहली बार पकड़े जाने पर पांच हजार रुपये जुर्माना एवं तीन महीने की सजा मिलेगी. दूसरी बार पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये जुर्माना एवं एक साल की सजा का प्रावधान किया गया है. पहले पांच सौ रुपये एवं तीन महीना के सजा का प्रावधान था. नाबालिग वाहन चालक के पकड़े जाने पर 25 सौ रुपये जुर्माना भरना होगा. पहले नाबालिग को वाहन चलाते पकड़े जाने पर चार सौ रुपये जुर्माना लगता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन