रंगदारी गिरोह का सरगना पिस्टल व कारतूस संग धराया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बस चालकों से वसूलता था रंगदारी दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैंड से धराया दरभंगा : जिले के एक रंगदारी गिरोह का पर्दाफाश करने में पुलिस को सफलता मिली है. दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैंड से रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के सरगना को हथियार के साथ पुलिस ने दबोच लिया. उसके पास से एक पिस्टल, दो […]
विज्ञापन
बस चालकों से वसूलता था रंगदारी
आपके शहर में
विज्ञापन
दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैंड से धराया
दरभंगा : जिले के एक रंगदारी गिरोह का पर्दाफाश करने में पुलिस को सफलता मिली है. दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैंड से रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के सरगना को हथियार के साथ पुलिस ने दबोच लिया. उसके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस व एक उजले रंग की अपाची बाइक बरामद की गई है.
गिरफ्तार सरगना की पहचान केवटी थाना क्षेत्र के कोइला स्थान निवासी धर्मेन्द्र कुमार यादव के रूप में हुई है. गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में सिटी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि धर्मेन्द्र जिले में एक बड़े रंगदारी गिरोह का संचालन करता है. रंगदारी वसूल करते हुए हथियार के साथ इसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. वह दरभंगा बस स्टैंड में चालकों से रंगदारी वसूलने के अलावा अन्य अपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धर्मेन्द्र रंगदारी मांगने दिल्ली मोड़ के निकट आने वाला है. सूचना के आधार पर गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया.
टीम में सदर थाना के सहायक अवर निरीक्षक अमरेंद्र कुमार दत्ता, सहायक अवर निरीक्षक शिव राम एवं सदर थाना के अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस की ओर से सूचित जगह पर छापामारी की गई, जहां से हथियार के साथ उसे गिरफ्तार किया गया. छापामारी के दौरान धर्मेन्द्र के साथ अन्य साथी भी थे, जो अंधेरा का लाभ उठाकर भाग निकले. सभी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन