शहर में आज तीन फीडरों की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा :परियोजना कार्य के लिये मंगलवार को तीन फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. डीएमसीएच पीएसएस के फीडर संख्या दो के करमगंज मुहल्ला में केबुल लगाने के लिये सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक संबंधित ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी. दोनार उपकेंद्र बहादुरपुर फीडर के कबिलपुर में केबुल लगाने के लिये […]

विज्ञापन

दरभंगा :परियोजना कार्य के लिये मंगलवार को तीन फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. डीएमसीएच पीएसएस के फीडर संख्या दो के करमगंज मुहल्ला में केबुल लगाने के लिये सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक संबंधित ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी. दोनार उपकेंद्र बहादुरपुर फीडर के कबिलपुर में केबुल लगाने के लिये सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक बिजली सप्लाय बंद रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दौरान आधा घंटा के लिये एचटी लाइन शटडाउन पर रहेगा. अर्बन पीएसएस दोनार फीडर के भटियारी सराय रोड में केबुल कार्य के लिये मारबाड़ी कॉलेज स्थित ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ताओं को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. कार्य के दौरान आधा घंटा के लिये फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.इसकी पुष्टि इइइ नवीन मंडल ने की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन