आयकर चौराहा पर महिला के गले से चेन झपट ले भागे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
दो दिनों में लगातार दो महिलाओं की अपराधियों ने चेन छीनी चालू माह में आधा दर्जन महिलाओं को बनाया शिकार दरभंगा : आयकर चौराहा के समीप गुरुवार को पैदल जा रही एक महिला के गले से चेन झपट कर अपराधी निकल गये. महिला डगरू सेठ प्रतिष्ठान के मालिक संतोष लाठ की पत्नी प्रेमा लाठ थी. […]
विज्ञापन
दो दिनों में लगातार दो महिलाओं की अपराधियों ने चेन छीनी
आपके शहर में
विज्ञापन
चालू माह में आधा दर्जन महिलाओं को बनाया शिकार
दरभंगा : आयकर चौराहा के समीप गुरुवार को पैदल जा रही एक महिला के गले से चेन झपट कर अपराधी निकल गये. महिला डगरू सेठ प्रतिष्ठान के मालिक संतोष लाठ की पत्नी प्रेमा लाठ थी. महिला पैदल जा रही थी. इसी बीच लाल रंग के पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार झपट्टा मार गिरोह का दो सदस्य गले से चेन छिनकर चलते बने.
इस क्रम में प्रेमा लाठ के गले में जख्म भी हो गया. यह स्थान नगर थाना क्षेत्र में आता है. वहीं दूसरी ओर नगर थाना क्षेत्र के ही सुभाष चौक के पास कल रात बाइक सवार बदमाश गांधी चौक निवासी श्रवण अग्रवाल की पत्नी अंजना अग्रवाल के गले से चेन झपट कर भाग निकले.
पति-पत्नी बाइक से खरीदारी करने के पहुंचे थे. पति सड़क किनारे बाइक पार्क कर रहे थे. इसी बीच सड़क पर खड़ी अंजना के पास नगर थाना की ओर से बाइक सवार दो ब��माश पहुंचे. महिला के नजदीक बाइक धीमा कर चेन झपट कर फरार हो गए. पति श्रवण ने बाइक से काफी दूर तक अपराधियों का पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. मौके पर एक पुलिस भी मौजूद था, लेकिन उसने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश नहीं की.
प्राथमिकी दर्ज कर की जा रही कार्रवाई : थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा कहते हैं कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. सात जुलाई को डीएमसीएच के मेडिसीन विभाग के चिकित्सक व बंगाली टोला निवासी डॉ कुणाल राज की मां शैल कुमारी देवी के गले से बाइक सवार दो बदमाश चेन झपट कर फरार हो गये. नौ जुलाई को सीतामढ़ी जिले के रीगा थाने के रीगा निवासी राकेश कुमार चंदन की पत्नी माधुरी कुमारी के गले से दोनार चौक के पास बदमाशों ने चेन झपट लिया. 13 जुलाई को अललपट्टी के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक स्कूटी सवार महिला के गले से चेन छीनने की कोशिश की. 14 जुलाई को बदमाशों ने दो जगहों पर घटना को अंजाम दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन